- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: अगले 5 दिन...
Lucknow: अगले 5 दिन में पड़ेगी भीषण गर्मी, तापमान में 5 डिग्री तक बढ़ोतरी
लखनऊ: यूपी में अब आने वाले दिनों में मौसम तेजी के साथ गर्म होगा। वाराणसी, सोनभद्र और मिर्जापुर जैसे प्रदेश के दक्षिणी-पूर्वी जिलों में बृहस्पतिवार को छिटपुट बूंदाबांदी से गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन शुक्रवार से गर्मी फिर बढ़ेगी। 8 अप्रैल से पुरवाई के असर से तराई वाले इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दौरान बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में वज्रपात की आशंका है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शुक्रवार से अगले पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को आगरा में सर्वाधिक 39.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
देश के कई इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं. दोपहर में तेज धूप की तपिश लोगों को झुलसाने लगी हैं. तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. गर्मी से बचाव के लिए लोग अभी से एसी और कूलर का प्रयोग करने लगे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिन बेहद गर्म होने वाले हैं. गर्मी का इस बार रिकॉर्ड टूटने की आशंका जताई है, जिसके तेवर अभी से दिखने लगे हैं. अप्रैल के शुरुआती दिनों में हालात मई-जून की गर्मी की तरह दिख रहे हैं





