उत्तर प्रदेश

Lucknow: मकान में दो से तीन दिन पुराना शव मिलने से हड़कंप मचा

Admindelhi1
21 Aug 2024 8:47 AM IST
Lucknow: मकान में दो से तीन दिन पुराना शव मिलने से हड़कंप मचा
x
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बुजुर्ग का शव

लखनऊ: राजधानी के थाना हजरतगंज क्षेत्र में स्थित मकान में दो से तीन दिन पुराना शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

राधेश्याम सिंह पुत्र स्व सत्यनारायण सिंह तिलक मार्ग डालीबाग निकट शराब ठेका के निवासी ने थाना हजरतगंज को सूचना दी कि 19 अगस्त की शाम को शाम को उनके घर के बगल में बने खण्डर मकान से बदबू आ रही है। खण्डहर के अन्दर जाकर देखा तो राजू उर्फ विजय जैन (56) पुत्र स्व पीके जैन निवासी-3ए तिलक मार्ग लखनऊ मृत अवस्था में पडा है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पड़ोसियों से पूछताछ में जुट गई। पूछताछ में पता चला की मृतक लगभग 15-20 साल से नशे का आदी था व इधर उधर घूम फिर कर खा पी लेता था एवं उसी खण्डहर मकान में आकर सो जाया करता था ।मृतक की 3 बहने व एक भाई है जो कि कही बाहर रहते है। परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है।

Next Story