उत्तर प्रदेश

Lucknow: विभूतिखंड थाने में वकीलों और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ

Admindelhi1
15 March 2025 6:07 PM IST
Lucknow: विभूतिखंड थाने में वकीलों और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ
x
"पुलिस पर मारपीट का आरोप"

लखनऊ: विभूतिखंड थाने में शुक्रवार रात वकीलों और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ। वकीलों का आरोप था कि पुलिस ने एक अधिवक्ता को पकड़कर बेहरमी से पीटा। इस घटना के बाद सैकड़ों वकील थाने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस और वकीलों के बीच कई बार तीखी नोकझोंक भी हुई।

जानकीपुरम के रहने वाले अधिवक्ता सौरभ कुमार वर्मा ने बताया कि उनके तीन साथी वकील मारपीट के मामले में थाने आए थे, जहां पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। सौरभ ने जब उनकी पैरवी करने के लिए थाने में प्रवेश किया, तो आरोप है कि पुलिस ने उन्हें भी पकड़कर पीट दिया। इस खबर के बाद अन्य वकील थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की।

हंगामे के बाद, वकील रात करीब 9:30 बजे आईजीपी चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते रहे। उनका कहना था कि पीड़ित वकील को न्याय मिलना चाहिए। पुलिस अधिकारी इस मामले पर अभी तक कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।

वहीं, घटना के कुछ घंटे बाद पुलिस ने नौ पुलिसकर्मियों समेत कुछ अज्ञात पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज की। इसके बाद वकील शांत हुए, लेकिन उनका प्रदर्शन जारी था।

Next Story