- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: योगी कैबिनेट...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: योगी कैबिनेट आज करेगी अहम प्रस्तावों पर विचार
Admindelhi1
26 Sept 2025 12:54 PM IST

x
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे योगी कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी और उन पर मुहर लग सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में स्कॉलरशिप पोर्टल खोलने का प्रस्ताव रखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के करीब 6 लाख छात्रों को अब तक स्कॉलरशिप नहीं मिल सकी है, जिससे छात्रों और अभिभावकों में नाराज़गी देखने को मिली थी।
कैबिनेट की बैठक में छात्रों को राहत देने के साथ-साथ कई अन्य विकास संबंधी योजनाओं और प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े मुद्दों पर भी विचार किया जा सकता है। बैठक से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और युवाओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Tagsलखनऊयोगी कैबिनेटअहम प्रस्तावोंविचारLucknowYogi cabinetimportant proposalsideasजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





