- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: अक्षय तृतीया...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: अक्षय तृतीया पर महंगे सोने-चांदी से ठंडा पड़ा बाजार
Tara Tandi
23 April 2025 3:31 PM IST

x
Lucknow लखनऊ : बढ़ती कीमतों से रिकार्ड बना रहे सोना-चांदी ने सर्राफा बाजार की चमक फीकी कर दी है। बाजार में इक्का दुक्का ग्राहक ही पहुंच रहे हैं। कीमतों की यही स्थिति रही तो 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खरीदारी शगुन तक सिमट जाएगी। कारोबारी मान रहे हैं कि ग्राहकों का बजट सीमित होता है, इससे पीली और धवल धातु कम वजन की खरीदेंगे। पहले सहालग में सर्राफा शोरूम ग्राहकों से गुलजार रहते थे, लेकिन इस बार बढ़ी कीमताें के कारण शादियों में देने वाले गिफ्ट लेने तक लोग नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,01,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी 99,850 रुपये प्रति किलो रही। इन कीमतों में तीन फीसदी जीएसटी शामिल है।
22 दिन में सोना चढ़ा 7,400 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना-चांदी की कीमतों की बढ़ती रफ्तार पर अगर इसी माह के आंकड़ों पर नजर डाल ली जाए तो सोने के प्रति दस ग्राम की कीमतों में जहां 7,400 रुपये का इजाफा हुआ। वहीं चांदी प्रति किलो 17,950 रुपये की नई दरों के साथ चढ़ी।
लखनऊ सर्राफा बाजार में सोने का अप्रैल माह का भाव
माह सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)
01 अप्रैल- 93,600
22 अप्रैल-1,01,000
माह चांदी की कीमत (प्रति किग्रा)
01 अप्रैल-81,900
22 अप्रैल-99,850
सोना और चांदी की कीमतें छह डिजिट का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। ट्रेडवार और ट्रंप के टैरिफ से यह दोनों धातुओं की कीमतें कहां पर रुकेंगी कहना मुश्किल है। अब आम उपभोक्ता बाजार से गायब हो चुका है। अक्षय तृतीया में पहली बार ऐसा होगा जब कीमतों में उफान देख रहा ग्राहक बाजार शायद ही बड़ी खरीदारी का मन बनाकर आए। अगर आया भी तो महज शगुन की खरीदारी कर निकल जाएगा।
अनुराग रस्तोगी, स्टेट हेड इंडिया बुलियन एसोसिएशन (इब्जा)
सहालग चौपट होने के बाद अक्षय तृतीया स्वर्ण कारोबारियों के लिए अहम होती है। इस दिन ग्राहक शुभ मुहूर्त में खरीदारी के हर हाल में उमड़ता है। शो रूम भरे रहते हैं। लेकिन अक्षय तृतीया पर्व से पहले ही बाजार में सन्नाटा हो गया है। कीमतों को लेकर ग्राहकों में ऊहापोह की स्थिति है।
TagsLucknow अक्षय तृतीयामहंगे सोने-चांदीठंडा पड़ा बाजारLucknow Akshay Tritiyagold and silver expensivemarket remains coldजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





