- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: किशोरियों को...
लखनऊ: इनिशिएटीव फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे दो दिवसीय गर्ल्स टे्रनिंग प्रोग्राम का रविवार को समापन हो गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
दूसरे दिन के प्रशिक्षण में अनीषा ने नेतृत्व विकास, निर्णय लेने की क्षमता और लैंगिक समानता पर सत्र आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने समूह कार्य, प्रस्तुति और रोल प्ले के माध्यम से सीखा कि समाज में बदलाव लाने के लिए किस तरह से नेतृत्वकारी भूमिका निभाई जा सकती है।
प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागी सुमैया ने कहा कि इस प्रशिक्षण ने हमें यह विश्वास दिया कि हम भी अपने समुदाय में बदलाव ला सकते हैं। निदेशक अमित मिश्रा ने कहा यह प्रशिक्षण केवल जानकारी देने के लिए नहीं था, बल्कि किशोरियों को समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास था। प्रशिक्षक वीरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि जब लड़किया अपने अधिकारों को पहचान कर नेतृत्व करती हैं तो पूरा समाज आगे बढ़ता है।





