उत्तर प्रदेश

Lucknow: बदहवास हालत में मिली किशोरी जहरखुरानी का शिकार हुई

Admindelhi1
18 Feb 2025 11:30 AM IST
Lucknow: बदहवास हालत में मिली किशोरी जहरखुरानी का शिकार हुई
x
"आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस"

लखनऊ: आशियाना के पकरी पुल के पास रविवार को बदहवास हालत में मिली किशोरी जहरखुरानी का शिकार हुई थी। सोमवार को होश में आने के बाद लोकबंधु अस्पताल में उसने परिजनों के सामने पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया। पुलिस अब नशीला पदार्थ देने वाले आरोपी की तलाश में जुटी है। उधर, परिजन किशोरी को लेकर गोरखपुर रवाना हो गए।

इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह के अनुसार, किशोरी के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी और न ही किसी पर कोई आरोप लगाया है। किशोरी की मां ने बताया कि उसकी एक लड़के से फोन पर बातचीत होती थी और वह पहले भी दो बार दिल्ली भाग चुकी है। शनिवार रात वह अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला था।

किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह गोरखपुर से दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में बैठी थी। चारबाग स्टेशन पहुंचने के बाद वह उतरी और प्यास लगने पर एक युवक ने उसे पानी पिलाया। इसके बाद वह ऑटो में बैठी, लेकिन उसे याद नहीं कि वह पकरी पुल तक कैसे पहुंची। जब उसे होश आया, तो वह अस्पताल में थी।

इंस्पेक्टर आशियाना ने बताया कि रेलवे स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Story