उत्तर प्रदेश

Lucknow: अटरिया गांव निवासी अंकित की मौत के मामले में जांच करेगी टीम

Admindelhi1
18 Nov 2024 11:12 AM IST
Lucknow: अटरिया गांव निवासी अंकित की मौत के मामले में जांच करेगी टीम
x
मामले की जांच कराने का निर्णय

लखनऊ: फैजुल्लागंज में गुरुवार रात निर्माणाधीन नाले में गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार सीतापुर के अटरिया गांव निवासी अंकित की मौत के मामले में नगर निगम अब जांच करेगा. निर्माणाधीन नाला निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही के कारण ही दुर्घटना होने को लेकर लग रहे आरोपों के कारण ही नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने इस मामले की जांच कराने का निर्णय लिया है. इस मामले में मेडिकल रिपोर्ट से लेकर पुलिस में अंकित के परिवार वालों की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर को भी देखा जाएगा.

पड़ताल के लिए अपर नगर आयुक्त के नेतृत्व में टीम लगाई जाएगी. नगर निगम के एक अधिकारी के अनुसार दीवाली की रात निर्माणाधीन नाला में गिरने से नाला में निकली सरिया अंकित के आंख में घुसने के बाद नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य की जांच करवाई थी. उस दौरान ठेकेदार की लापरवाही सामने नहीं आई थी. अब अंकित की मौत के बाद नगर आयुक्त नए सिरे से पड़ताल होगी.

Next Story