उत्तर प्रदेश

Lucknow: धूप से मिली रौनक, पश्चिमी यूपी में ठंड अभी भी महसूस

Admindelhi1
13 Jan 2026 2:59 PM IST
Lucknow: धूप से मिली रौनक, पश्चिमी यूपी में ठंड अभी भी महसूस
x

लखनऊ: राजधानी समेत पूरे अवध क्षेत्र में मंगलवार की सुबह मौसम ने राहत भरा रुख दिखाया। सूर्योदय के साथ ही जैसे ही सूर्यदेव की किरणें धरती पर पड़ीं, लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। बीते कई दिनों से शीतलहर और घने कोहरे की मार झेल रहे नागरिकों को ठंड से कुछ राहत मिली और जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होता नजर आया। सड़कों पर आवाजाही बढ़ी, बाजारों में चहल-पहल दिखी और लोग धूप सेंकने के लिए घरों से बाहर निकलते दिखाई दिए।

हालांकि इससे पहले सोमवार को प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। तापमान में आई गिरावट के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रात के समय शीतलहर और पाले की आशंका और गहरा गई। मौसम विभाग के अनुसार बरेली में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस और मुजफ्फरनगर में 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे शीतलहर जैसी स्थिति बन गई। मंगलवार को भी तराई क्षेत्रों में घने कोहरे और कई जिलों में शीतलहर के आसार जताए गए हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवा की दिशा बदलकर उत्तरी-पश्चिमी हो गई है। इसके प्रभाव से बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वांचल के कुछ हिस्सों को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया, जिससे कड़ाके की ठंड का असर साफ दिखाई दिया।

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह और मोहम्मद दानिश के अनुसार आगामी 48 घंटों के दौरान मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और रूहेलखंड मंडल के जिलों में कहीं-कहीं रात के समय शीतलहर चलने के साथ पाला पड़ने की आशंका बनी रहेगी। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने से ठंड के इस प्रकोप के कम होने की संभावना है।

उधर, प्रदेश के उत्तरी तराई इलाकों में भोर के समय घने कोहरे के आसार बने हुए हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। दिन चढ़ने के साथ कोहरा तेजी से छंटने और धूप निकलने की संभावना है, जिससे दिन के समय लोगों को ठंड से राहत मिलती रहेगी। कुल मिलाकर प्रदेश में सुबह-शाम ठंड का असर बना रहेगा, लेकिन दिन में धूप लोगों को सुकून देती

Next Story