उत्तर प्रदेश

Lucknow: सुधांशु त्रिवेदी ने डॉक्टर रेप-हत्या कांड पर ममता बनर्जी पर कड़ा प्रहार किया

Admindelhi1
16 Aug 2024 11:30 AM GMT
Lucknow: सुधांशु त्रिवेदी ने डॉक्टर रेप-हत्या कांड पर ममता बनर्जी पर कड़ा प्रहार किया
x
बंगाल सरकार को संवेदनशील बताया

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पश्चिम बंगाल में डॉक्टर से रेप की घटना पर ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला। सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि बहुत भारी मन से आज पत्रकार वार्ता कर रहे हैं। कोलकाता में एक विभत्स दुष्कर्म की घटना सामने आई। जितना अधिक पीड़ादायक घटना है उससे भी ज्यादा दुःखद ममता सरकार और इंडी गठबंधन का रवैया रहा है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इस विभत्स घटना के बाद उपद्रियों ने अस्पताल में घुसकर डॉक्टरों के साथ मारपीट भी किया। 2021 में चुनाव के बाद जो हुआ, वह पूरे देश ने देखा।इस घटना से पहले एक महिला को कोड़े से पीटा गया। ममता के विद्यायक ने कहा कि महिला की गलती। मजहबी रंग भी दिया है। कहा कि उनके मजहब के हिसाब से जो हुआ वह सही था। यही मानसिकता यूपी में भी देखा गया। अयोध्या हो या कन्नौज की घटना दुःखद है।

सपा की महिला ने बयान दिया कि 15 साल की लड़की रात में कौन से नौकरी मांगने गयी थी। सपा के लोग इस प्रकार के अपराध से जुड़े हैं।यूपी में ही प्रियंका गांधी ने लड़की हूँ लड़ सकती हूं, का नारा दिया था। राहुल गांधी से मेरा सवाल है कि वे इस पर क्या कहेंगे। एक दुखद बयान लड़कों से गलती हो जाती है, सपा के उस बयान के बाद से यह दो लड़के अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। दुष्कर्म करने वालों को संरक्षण दे रहे हैं। सपा तो आतंकवादियों को भी संरक्षण देते हैं।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अखिलेश यादव को अपनी सरकार में पुलिस भरोसा नहीं था। योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश में एक बड़ा बदलाव आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल से आप इतना अंदाजा लगा लीजिए कि मुख्तार अंसारी जब पंजाब की जेल में था तो उसने अर्जी लगाई थी कि मुझे उत्तर प्रदेश की जेल में नही पंजाब की जेल में रहना है। आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में तीन-तीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है। यह बदलाव है। सेक्युलरिज्म के जो नायक है। आज उनको सेकुलरिज्म शब्द से नफरत है।

Next Story