- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: मेरठ जा रही...
Lucknow: मेरठ जा रही वंदे भारत पर पथराव, ट्रेन की खिड़कियों के शीशे टूटे

लखनऊ: मेरठ जा रही वन्दे भारत एक्सप्रेस पर हरदोई जिले के कौड़ा गांव के पास पथराव की घटना सामने आई है। पत्थर लगने से ट्रेन के एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय ट्रेन में Mohan Bhagwat सवार थे, जिससे सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।
पथराव में एक कोच का कांच टूट गया, हालांकि किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन बिना रुके अपने गंतव्य मेरठ के लिए रवाना हो गई।
प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने कहा है कि घटना साजिश के तहत नहीं हुई प्रतीत होती। अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक के पास कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे और संभवतः उसी दौरान पत्थर लगने से कांच टूट गया।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की गई है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे ट्रैक के आसपास निगरानी बढ़ाने की बात कही जा रही है।
हालांकि पुलिस ने इसे दुर्घटनावश घटना बताया है, लेकिन हाईप्रोफाइल यात्री की मौजूदगी के कारण मामला संवेदनशील बन गया। रेलवे प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है।





