उत्तर प्रदेश

Lucknow: STF ने 92.50 लाख का गांजा लखनऊ में पकड़ा, चार तस्कर गिरफ्तार

Admindelhi1
14 Feb 2026 6:40 PM IST
Lucknow: STF ने 92.50 लाख का गांजा लखनऊ में पकड़ा, चार तस्कर गिरफ्तार
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3.70 कुन्तल गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 92.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तारी 13 फरवरी 2026 की रात थाना गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ क्षेत्र से की गई। पकड़े गए आरोपियों में मयंक जायसवाल उर्फ सूरज (बाराबंकी), जीतू श्रीवास्तव उर्फ दद्दा (लखनऊ), पारितोष त्रिपाठी (लखनऊ) और कुलदीप यादव (नालंदा, बिहार) शामिल हैं।

एसटीएफ के अनुसार, गांजा उड़ीसा के मलखानगिरी क्षेत्र से ट्रक के जरिए लखनऊ लाया जा रहा था। ट्रक की तलाशी में गांजा बरामद हुआ। मौके से एक ट्रक, बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी, पांच मोबाइल फोन, एक जियो वाईफाई डोंगल और 9,300 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी विभिन्न जिलों में मांग के अनुसार गांजे की सप्लाई करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Story