- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: सपा की महिला...
Lucknow: सपा की महिला विंग का सड़क पर हल्ला बोल, BJP पर साधा निशाना

लखनऊ: मैनपुरी की भाजपा महिला नेता के बेटे की 130 अश्लील वीडियो वायरल होने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। एक ओर विपक्ष भाजपा पर चरित्रहीन होने का आरोप लगा रहा है तो वहीं दूसरी ओर से सोमवार को समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं की ओर से सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। समाजवादी पार्टी की महिला नेत्री समयून खान के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए।समाजवादी पार्टी की महिला नेत्री समयून खान के नेतृत्व में सपा की करीब आधा दर्जन महिला कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कार्यकर्ता हाथों में तख्ती लेकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करती नजर आईं। मैनपुरी अश्लील वीडियो से जुड़े हैशटैग का जिक्र करते हुए तख्तियों में लिखा था कि ‘भाजपा नेताओं से बहन बचाओ, बेटी बचाओ’। हालांकि, समय से मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन को आगे नहीं बढ़ने दिया और मौके से सभी महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।आपको बता दें कि इस मामले में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे ने भी 2 दिन पहले प्रेसवार्ता करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी पर गंभीर आरोप लगाए थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा खुद को संस्कारी पार्टी बताती है। उसके संस्कारों की श्रृंखला इस बीच सभी के सामने आना शुरू हो गयी है। उन्होंने कहा कि मैनपुरी में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के बेटे का 130 से ज्यादा अश्लील वीडियो वायरल होता है लेकिन पार्टी इसपर अपना पक्ष रखने से बच रही है। कभी भाजपा खुद को सबसे ज्यादा संस्कारी पार्टी बताती थी लेकिन अब बीते 1 महीने से जो वीडियो वायरल होने का सिलसिला लगातार चल रहा है, उस पर मोदी और योगी दोनों की चुप्पी बरकरार है। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु के भाजपा नेता के 2 हजार से ज्यादा वीडियो फुटेज वायरल हुए थे। उस नेता के लिए प्रधानमंत्री मोदी वोट मांगने गए थे। जब उस नेता की हरकते जनता के सामने आई तो वह देश छोड़कर बाहर चला गया।





