उत्तर प्रदेश

Lucknow: विश्वविद्यालय में खेल सुविधाओं को मिलेगा नया रूप, इंडोनेशिया से मंगाई गई टर्फ पिच

Admindelhi1
17 April 2025 5:17 PM IST
Lucknow: विश्वविद्यालय में खेल सुविधाओं को मिलेगा नया रूप, इंडोनेशिया से मंगाई गई टर्फ पिच
x
"छात्रों को बेहतर खेल सुविधाएं देने के लिए विवि ने योजना"

लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षिक सत्र से छात्रों को बेहतर खेल सुविधाएं देने के लिए विवि ने योजना बना ली है। इसके मद्देनजर प्रांजपे पवेलियन मैदान में क्रिकेट के लिए इंडोनेशिया से टर्फ पिच मंगाई गई है।

वहीं, पीएम ऊषा ग्रांट से तिलक छात्रावास में इनडोर बास्केटबॉल, वालीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराने की तैयारी है। साथ ही जानकीपुरम विस्तार स्थित द्वितीय परिसर में भी एक बैडमिंटन कोर्ट बनाया जाएगा।

साथ ही कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय का कहना है कि देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित अलग-अलग तरह की खेल प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। खेल सुविधाएं बेहतर होने से विद्यार्थियों में निखार आएगा। और छात्रों की खेलों में रूचि बढ़ेगी।

Next Story