उत्तर प्रदेश

Lucknow: सपा नेतृत्व करेगा मकर संक्रांति के बाद सुधार

Admindelhi1
10 Jan 2026 12:07 PM IST
Lucknow: सपा नेतृत्व करेगा मकर संक्रांति के बाद सुधार
x

लखनऊ: समाजवादी पार्टी मकर संक्रांति के बाद अपने संगठन में बदलाव करने जा रही है। पार्टी नेतृत्व ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान कई जिलों में जिलाध्यक्ष बदले जा सकते हैं, वहीं प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की समितियों में भी फेरबदल की संभावना है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने पर जोर दे रहे हैं। सभी वर्गों और जातियों के नेताओं को संगठन में प्रतिनिधित्व देने की योजना बनाई जा रही है, ताकि पार्टी का जनाधार मजबूत हो सके।

सूत्र बताते हैं कि कई विधानसभा क्षेत्रों में संभावित उम्मीदवारों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित संगठनात्मक गतिविधियों में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। इससे संकेत मिलते हैं कि पार्टी ने चुनावी तैयारियों के तहत उम्मीदवारों को लेकर शुरुआती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इसके साथ ही जिन जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों की भूमिका पार्टी कार्यक्रमों और एसआईआर में अपेक्षित नहीं रही है, उन्हें हटाने पर भी विचार किया जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि सक्रिय और जिम्मेदार पदाधिकारियों के जरिए ही संगठन को मजबूत किया जा सकता है।पार्टी के एक नेता के मुताबिक मकर संक्रांति के बाद संगठन में बदलाव साफ तौर पर दिखाई देंगे, जिनका असर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर पड़ेगा।

Next Story