उत्तर प्रदेश

Lucknow: महिला सुरक्षा पर सपा मुखिया की तीखी टिप्पणी

Admindelhi1
10 Jan 2026 3:04 PM IST
Lucknow: महिला सुरक्षा पर सपा मुखिया की तीखी टिप्पणी
x

लखनऊ: सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेसवार्ता कर प्रदेश में चल रही वोटर लिस्ट और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि PDA और सरकार की साजिश के तहत वोट काटे जा रहे हैं, और ड्राफ्ट वोटर लिस्ट सामने आने से उनकी आशंकाएं सच साबित हो रही हैं। अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक मंचों पर पहले ही लगभग चार करोड़ वोट कटने की बात कही थी, जबकि आम जनता और विपक्ष को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

सपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि प्रदेश में महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने मेरठ में हुई मां पर कातिलाना हमला और बेटी को अगवा करने की घटना को बेहद गंभीर बताया। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है, महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है, और जीरो टॉलरेंस का वादा पूरी तरह फेल हो चुका है।

इसके अलावा उन्होंने वोटर लिस्ट की आधार से मिलान करने और चुनाव आयोग से जांच की मांग की। अखिलेश यादव ने चेतावनी दी कि भाजपा सरकार के झूठे दावों और माफिया राज को जनता 2027 में सत्ता से बाहर कर देगी।

Next Story