- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: शिवपाल सिंह...
Lucknow: शिवपाल सिंह यादव ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले नौ वर्षों में सड़कों की मरम्मत और गड्ढे भरने के नाम पर भारी बजट खर्च दिखाया गया, लेकिन जमीन पर स्थिति वैसी ही बनी हुई है।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार ने गड्ढे भरने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा किया, लेकिन अधिकांश सड़कों पर आज भी गड्ढे मौजूद हैं। उनका कहना है कि यह पैसा विकास कार्यों पर खर्च होने के बजाय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 70 प्रतिशत बजट का हिस्सा सीधे-सीधे सरकार के लोगों ने ही ले लिया, जबकि जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिला।
सपा नेता ने कहा कि प्रदेश की जनता आज भी खराब सड़कों और अधूरे विकास कार्यों से परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।
शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार बताते हुए कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में सड़कों, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से काम करने की जरूरत है, ताकि जनता को वास्तविक राहत मिल सके।





