उत्तर प्रदेश

Lucknow: शीला एड-मेकर्स स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा झंडा करेगा सस्ते दाम में उपलब्ध

Admindelhi1
12 Aug 2025 9:07 AM IST
Lucknow: शीला एड-मेकर्स स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा झंडा करेगा सस्ते दाम में उपलब्ध
x

लखनऊ: आजादी का जश्न और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा संकल्प के अंतर्गत लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए शीला एड-मेकर्स तिरंगे झंडे को कम कीमत पर उपलब्ध कराएगा।

राजधानी के हसनगंज गुड़मंडी डालीगंज स्थित शीला एड-मेकर्स के प्रमुख अजय अग्रवाल ने बताया की राष्ट्रीय पर्व के मौके पर तिरंगे झंडे को मैनुफ़ैचरिंग रेट पर उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने बताया कि हमारी संस्था ने पेपर झंडा 5 रूपए से 25 रूपए प्रति पीस, बाइक झंडा 15 रूपए से 70 रूपए, कपड़ा झंडा 20 रूपए से 150 रुपए, बैच 3 रूपए से 50 रुपए तक की कीमत रखी है।

अजय अग्रवाल ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान अपील के चलते आयोजित होने वाली तिरंगा गौरव यात्रा, सार्वजनिक सभा और सम्मेलनों के लिए हमारे यहां राष्ट्रीय ध्वज की खरीदारी के लिए ऑनलाइन सेवा भी उपलब्ध है, डिजिटल इंडिया की राह चलते हुए शीला एड मेकर्स ऑर्डर मिलने पर माल की सप्लाई कुछ घंटों में छोटे से छोटे और बड़े से बड़े शहरों में ऑर्डर के अनुरूप आपूर्ति, संबंधित व्यक्ति और संस्था को 12 से 18 घंटे में प्रदान करेगा।

Next Story