उत्तर प्रदेश

Lucknow: शादाब ने ब्लैकमेल कर मांगी 10 लाख की फिरौती

Admindelhi1
1 March 2025 12:09 PM IST
Lucknow: शादाब ने ब्लैकमेल कर मांगी 10 लाख की फिरौती
x
"सर्विलांस की मदद से आरोपी व युवती की तलाश जारी"

लखनऊ: अलीगढ़ निवासी शादाब ने एक शिक्षिका की बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। यही नहीं, आरोपी ने ब्लैकमेल कर शिक्षिका से 10 लाख रुपये की मांग भी की। बाजारखाला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सर्विलांस की मदद से आरोपी व युवती की तलाश जारी है।

कैसे हुआ घटना का खुलासा

थाना क्षेत्र में रहने वाली शिक्षिका ने बताया कि 28 जनवरी को जब वह स्कूल गई थीं, तब उनकी बेटी घर पर अकेली थी। जब दोपहर में शिक्षिका वापस लौटीं, तो बेटी गायब थी। साथ ही, पति का मोबाइल, 1.10 लाख रुपये नकद और लाखों के जेवर भी घर से गायब थे।

पड़ोसियों से मिली अहम जानकारी

शिक्षिका ने पड़ोसियों से पूछताछ की, तो पता चला कि सादान खान उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है। जब शिक्षिका ने बेटी को फोन किया, तो उसने डरी-सहमी आवाज में बताया कि वह आरोपी के साथ अलीगढ़ जा रही है।

ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये की मांग

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 29 जनवरी से 1 फरवरी के बीच आरोपी ने उनके पति के मोबाइल से यूपीआई के जरिए 4 लाख रुपये निकाल लिए। जब शिक्षिका को इस बात की जानकारी हुई, तो उन्होंने पति का बैंक खाता बंद करवा दिया। इसके बाद, आरोपी ने कॉल कर धमकी दी कि अगर उसे 10 लाख रुपये नहीं मिले, तो वह बेटी को नुकसान पहुंचाएगा।

आरोपी ने शिक्षिका को 10 लाख रुपये का चेक लेकर अलीगढ़ आने के लिए कहा। इस पर पीड़िता ने बाजारखाला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर बाजारखाला संतोष कुमार आर्य ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और सर्विलांस की मदद ली जा रही है।

Next Story