उत्तर प्रदेश

Lucknow: होटल हयात में वरिष्ठ कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी

Admindelhi1
17 Jan 2026 1:42 PM IST
Lucknow: होटल हयात में वरिष्ठ कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी
x

लखनऊ: थाना विभूतिखण्ड के क्षेत्र में शुक्रवार को एक होटल के कमरे में 45 वर्षीय युवक के मृत पाए जाने की सूचना ने सुरक्षा और प्रशासनिक एजेंसियों को सक्रिय कर दिया। जानकारी के अनुसार, आज सुबह लगभग 10:30 बजे होटल हयात से पुलिस को सूचना मिली कि होटल में ठहरे एक व्यक्ति कमरे में बेसुध अवस्था में पड़े हैं।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अचेत अवस्था में पाया और तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान भेजा गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में मृतक की पहचान मोहम्मद फ़हिम्मुद्दीन ज़ाहिद, पुत्र नजीरुद्दीन मोहम्मद, उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी ठाणे, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। वह बजाज फाइनेंस कंपनी में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और कार्यालयी कार्य से लखनऊ आए थे। मृतक 14 जनवरी से होटल हयात में ठहरे हुए थे।

शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम नियमानुसार संपन्न कराया जाएगा। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और वे कर्नाटक से लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं। परिजनों के आगमन के बाद आगे की विधिक कार्रवाई पूरी की जाएगी। पुलिस ने मामले में आवश्यक वैधानिक और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Story