उत्तर प्रदेश

Lucknow: सचिवालय की बैठक में दिल का दौरा पड़ा, सेक्शन अधिकारी की मौत

Admindelhi1
29 May 2025 11:40 AM IST
Lucknow: सचिवालय की बैठक में दिल का दौरा पड़ा, सेक्शन अधिकारी की मौत
x

लखनऊ: राजधानी स्थित सचिवालय में बुधवार को मीटिंग के दौरान अनुभाग अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अनुभाग अधिकारी का नाम पंकज कुमार बताया जा रहा है।

दरअसल, बुधवार को सचिवालय में एग्रीकल्चर प्रोडक्शन कमिश्नर (एपीसी) दीपक कुमार की अध्यक्षता में बैठक चल रही थी, इसी बैठक में वित्त अनुभाग 35 के अनुभाग अधिकारी पंकज कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बैठक में मौजूद लोगों के मुताबिक, पंकज कुमार को पहले खांसी आई और अधिक पसीना आने लगा। इतना ही नहीं, कुछ ही देर में वह बेहोश हो गए। आनन-फानन में वहां मौजूद अधिकारियों ने डॉक्टरों को बुलाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया और सिविल अस्पताल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि सिविल अस्पताल पहुंचने पर उनका वहां मौजूद डॉक्टरों ने कार्डियक आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पंकज कुमार की मौत से सचिवालय में शोक की लहर दौड़ गई है। पंकज कुमार की पहचान कर्मठ और अनुशासित अधिकारी के रूप में थी। पंकज कुमार के सहयोगियों और अधिकारियों ने उनकी असमय मौत पर दुख जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Next Story