- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: बढ़ी गर्मी और...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: बढ़ी गर्मी और उमस का कारण बनी समुद्री नमी, मौसम विभाग का अलर्ट
Tara Tandi
21 May 2025 12:18 PM IST

x
Lucknow लखनऊ । उत्तर प्रदेश में फिलहाल उमस वाली गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से लोगों का पसीना छूट रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने आंधी-बारिश की आशंका से इंकार किया है। उत्तर प्रदेश में नहीं लेकिन देश के अन्य कुछ हिस्से में यह संभावना 25 मई तक बनी रहेगी।
मौसम विज्ञानी मानते हैं कि अरब सागर और बंगाल से लगातार आ रही नमी के कारण देश में बादल बन रहे हैं और नमी बढ़ रही है। इस कारण कहीं आंधी-पानी तो कहीं-कहीं उमस भरी गर्मी बनी है। मंगलवार को कानपुर का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से कम है। न्यूनतम पारा 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से अधिक है। नमी और तापमान के आधार पर निकाला जाने वाला हीट इंडेक्स फिलहाल कानपुर सहित अन्य जिलों में आगे भी ज्यादा रहेगा।
TagsLucknow बढ़ी गर्मी उमसमौसम विभाग अलर्टLucknow heat and humidity increasedweather department alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





