उत्तर प्रदेश

Lucknow: सेना को समर्पित सम्मान यात्रा की शुरुआत, सीएम योगी ने गिनाईं सेना की उपलब्धियां

Admindelhi1
14 May 2025 1:24 PM IST
Lucknow: सेना को समर्पित सम्मान यात्रा की शुरुआत, सीएम योगी ने गिनाईं सेना की उपलब्धियां
x

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में आयोजित 'भारत शौर्य तिरंगा यात्रा' की शुरुआत की।

सीएम योगी ने कार्यक्रम के शुभारंभ में कहा, "22 अप्रैल को पहलगाम में हमारे पर्यटकों के साथ पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा की गई वीभत्स घटना की पूरे देश और दुनिया ने निंदा की। आतंकवाद का प्रायोजक पाकिस्तान और उसके आका इस पूरी घटना पर मौन रहे है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। जिस मजबूती के साथ भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान के दुस्साहस का जवाब दिया और दुनिया को यह संदेश दिया कि 'हम छेड़ेंगे नहीं' लेकिन अगर कोई हमें छेड़ेगा तो 'हम उसे छोड़ेंगे भी नहीं'..."

इसके साथ ही कहा कि दुनिया ने हमारी सेना का लोहा माना। राष्ट्र प्रथम का भाव होना जरूरी है। पाकिस्तान को मजबूती से जवाब दिया। दुनिया ने बेशर्म पाकिस्तान को देखा। कोई छेड़ेगा तो भारत छोड़ेगा नहीं।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "हमारे भारतीय सशस्त्र बलों को सम्मानित करने के लिए युवा, बच्चे, बुजुर्ग सभी इस तिरंगा यात्रा में भाग ले रहे हैं। यह हमारे सशस्त्र बलों को धन्यवाद देने के लिए है, प्रधानमंत्री का आभार करने के लिए है, पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद को समूल नष्ट करने के लिए सेना ने जो ऑपरेशन सिंदूर चलाया उसके लिए है... विपक्ष पूरी तरह से नकारात्मक नैरेटिव पेश करता है, जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।"

आपको बता दें कि ये तिरंगा 2000 फीट लंबा है। इसे लेकर बच्चे 5 कालिदास मार्ग पहुंचे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, बड़े बुजूर्ग तिरंगे यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल होने पहुंचे।

इस मौके पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य, वित्त मंत्री आदि भी मौजूद रहे।

Next Story