- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow : ड्यूटी से...
उत्तर प्रदेश
Lucknow : ड्यूटी से गायब सफाई कर्मियों का कटेगा वेतन
Tara Tandi
18 March 2025 1:30 PM IST

x
Lucknow लखनऊ : होली पर ड्यूटी से गायब रहे सफाईकर्मियों का वेतन काटा जाएगा। अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने पर्यावरण अभियंता को इसके निर्देश दिए हैं। पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने सभी जोन के सफाई निरीक्षकों से सफाईकर्मियों की उपस्थिति की रिपोर्ट मांगी है। दो से तीन दिन का वेतन काटा जाएगा। इनमें कार्यदायी संस्थाओं व कंपनियों के माध्यम से लगे सफाईकर्मी व सुपरवाइजर शामिल हैं।
होली पर शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने समस्त अपर नगर आयुक्त, जेडएसओ, सफाई निरीक्षकों और सफाई कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक ली थी। इसमें सफाईकर्मियों की रोस्टरवार ड्यूटी लगाने के साथ अतिरिक्त सफाईकर्मी और ड्राइवर रिजर्व में रखने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी सफाईकर्मी गायब हो गए, जिससे घरों और डम्पिंग यार्डों से कूड़ा नहीं उठा साथ और न ही सड़कों पर झाड़ू लगी। इससे जगह-जगह गंदगी का अंबार लग गया। रविवार तक सफाईकर्मी काम पर नहीं आए, जिससे सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई।
सोमवार को काम पर वापस लौटे सफाईकर्मी
सोमवार को सफाईकर्मी काम पर वापस लौट आए। सुबह से सड़कों पर सफाईकर्मी झाड़ू लगाते नजर आए। सड़क किनारे पड़ा कूड़ा उठान शुरू हो गया। तीन दिनों में पड़ाव घरों से लेकर शहर की गलियों और मुख्य मार्गों पर इतनी गंदगी हो गई कि इसे साफ करने में एक हफ्ते का समय लग सकता है।
TagsLucknow ड्यूटीगायब सफाई कर्मियोंकटेगा वेतनLucknow dutycleaning workers missingsalary will be deductedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





