उत्तर प्रदेश

Lucknow: साक्षी वर्मा का ठिकाना अज्ञात, जांच जारी

Admindelhi1
20 Sept 2025 4:53 PM IST
Lucknow: साक्षी वर्मा का ठिकाना अज्ञात, जांच जारी
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस की डायल–112 पर तैनात टेलीकॉलर Sakshi Verma बीते 29 अगस्त की रात से रहस्यमय तरीके से लापता है। मामला लगातार पेचीदा होता जा रहा है, क्योंकि अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। सूत्रों के मुताबिक, साक्षी उस रात अपने दोस्त सचिन के साथ स्कूटी पर रिवर फ्रंट गई थी। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी और अक्सर मुलाकात होती रहती थी। लेकिन उसी रात किसी तीसरे शख्स को लेकर दोनों के बीच गंभीर विवाद हो गया।

पुलिस जांच में पता चला है कि यह तीसरा शख्स साक्षी का रिश्तेदार भी हो सकता है। सचिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में सचिन ने दावा किया कि झगड़े के बाद उसने साक्षी का मोबाइल छीन लिया और गुस्से में अकेला घर लौट आया, उसके बाद साक्षी कहां गई, उसे कोई जानकारी नहीं है।

साक्षी की तलाश में पुलिस ने लखनऊ से गाजीपुर तक फैली गोमती नदी में कई बार सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली। परिवारजन परेशान हैं और पुलिस पर दबाव बना रहे हैं कि वह जल्द से जल्द बेटी का पता लगाए। मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अब कॉल डिटेल, इंस्टाग्राम चैट और तीसरे शख्स की भूमिका पर फोकस कर रही है। लेकिन लगभग तीन हफ्ते बाद भी टेलीकॉलर साक्षी का रहस्य जस का तस बना हुआ है।

Next Story