उत्तर प्रदेश

Lucknow: शोध कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रोली-सीमा को सम्मान

Admindelhi1
13 Nov 2025 9:25 AM IST
Lucknow: शोध कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रोली-सीमा को सम्मान
x

लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की प्रोफेसर रोली मिश्रा और शोधार्थी सीमा यादव को उनके शोधपत्र ‘आंतरिक विकास के माध्यम से सतत उपभोग की पुनर्कल्पना: वैदिक दार्शनिक विश्लेषण’ के लिए सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह शोधपत्र अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ऑन सस्टेनेबल डेवलपमेंट में प्रस्तुत किया गया। जिसका आयोजन 10-11 नवंबर को नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी शिलांग में किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन सोसाइटी फॉर पाथवेज टू सस्टेनेबिलिटी द्वारा नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्र विभाग, ओमियो कुमार दास इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल चेंज एंड डेवलपमेंट, एसोसिएशन ऑफ एशिया स्कॉलर्स और आईसीएसएसआर-एनईआरसी, शिलांग के सहयोग से किया गया। यह अध्ययन वैदिक ज्ञान को इन्नर डेवलपमेंट गोल्स से जोड़ता है।

जो वर्ष 2021 में प्रस्तुत एक वैश्विक रूपरेखा है और जिसमें आत्मिक विकास के पांच आयाम बताए गए हैं, जो संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक हैं। पांच आयामों में बीइंग, थिंकिंग, रिलेटिंग, कोलैबोरेटिंग और एक्टिंग है। यह शोध इन पांच आईडीजी आयामों का प्रमुख वैदिक शिक्षाओं के साथ तुलनात्मक मानचित्रण प्रस्तुत करता है।

Next Story