उत्तर प्रदेश

Lucknow: व्हाट्सऐप चैटबॉट से रोडवेज की डिजिटल सेवाएं होंगी आसान

Admindelhi1
28 May 2025 1:18 PM IST
Lucknow: व्हाट्सऐप चैटबॉट से रोडवेज की डिजिटल सेवाएं होंगी आसान
x
"नागरिक सेवाओं में आएगा डिजिटल परिवर्तन"

लखनऊ: प्रदेश में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम, पारदर्शी व तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) ने उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग को व्हाट्सऐप आधारित चैटबॉट सेवा के लिए एपीआई एक्सेस (एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) प्रदान करने की अनुमति दे दी है।

बता दें कि यूपी परिवहन विभाग की ओर से मई के प्रथम सप्ताह में चैटबॉट सेवा- 8005441222 नंबर पर शुरू की गई थी। इस चैटबॉट सेवा के माध्यम से नागरिक अब केवल व्हाट्सऐप पर ही संवाद करके वाहन पंजीकरण विवरण, ड्राइविंग लाइसेंस सेवाओं, चालान जानकारी एवं आवेदन की स्थिति से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे नागरिकों को बार-बार कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। यह सेवाएं कहीं से भी और कभी भी प्राप्त की जा सकेंगी। इस संबंध में भारत सरकार द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि नागरिकों की गोपनीयता से जुड़ा कोई भी डेटा साझा नहीं किया जाएगा। सभी प्रावधानों व सुरक्षा दिशानिर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

यह पहल प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को स्मार्ट और उत्तरदायी बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। विभाग शीघ्र ही आमजन के लिए यह सेवा प्रारंभ करने की कार्यवाही कर रहा है। औपचारिकताएं पूरा करने में कुछ समय अवश्य लगेगा।

ब्रजेश नारायण सिंह, परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश

Next Story