उत्तर प्रदेश

Lucknow: इंदिरा नगर में सड़क हादसा, घायल का इलाज जारी

Admindelhi1
18 Sept 2025 4:19 PM IST
Lucknow: इंदिरा नगर में सड़क हादसा, घायल का इलाज जारी
x

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर (Indira Nagar) इलाके में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा (road accident) हो गया। लवकुश नगर बंधा स्थित MJR के सामने गोमती नगर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और तुरंत कार में सवार लोगों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक सामने मोड़ पर नियंत्रण बिगड़ने से कार बंधे के किनारे टकरा गई। हादसे के बाद कुछ देर तक वहां जाम की स्थिति बन गई, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से यातायात बहाल करा दिया गया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं और उनकी पहचान क्या है, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि की जा रही है। स्थानीय लोगों की सतर्कता से बड़ी दुर्घटना टली, समय पर मदद मिलने से घायलों की जान बचाई जा सकी।

Next Story