उत्तर प्रदेश

Lucknow: कंप्यूटर ट्रेनिंग के इच्छुकों के लिए राहत, ओ लेवल-सीसीसी की तिथि बढ़ी

Admindelhi1
24 May 2025 1:35 PM IST
Lucknow: कंप्यूटर ट्रेनिंग के इच्छुकों के लिए राहत, ओ लेवल-सीसीसी की तिथि बढ़ी
x
संस्थाएं 2 जून व अभ्यर्थी 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

लखनऊ; प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को ओ लेवल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कराने हेतु संचालित योजना की समय-सीमा में विस्तार किया गया है।

अब प्रशिक्षणदायी संस्थाएं 2 जून 2025 तक एवं इच्छुक अभ्यर्थी 14 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विभागीय पोर्टल या संबंधित वेबसाइट पर किए जा सकते हैं। यह योजना केवल नीलिट (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से संचालित की जाएगी। सभी दिशा-निर्देश और आवेदन प्रारूप पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

डॉ. वंदना वर्मा, निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने बताया कि संस्थाएं अपने आवेदन की हार्डकॉपी और आवश्यक अभिलेख 2 जून 2025 की सायं 5 बजे तक तथा अभ्यर्थी 14 जुलाई 2025 की सायं 5 बजे तक संबंधित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कराएं।

Next Story