उत्तर प्रदेश

Lucknow: रवि काना रिहाई मामला, सख्त कार्रवाई तय

Admindelhi1
9 Feb 2026 11:23 AM IST
Lucknow: रवि काना रिहाई मामला, सख्त कार्रवाई तय
x

लखनऊ: गैंगस्टर रविंद्र नागर उर्फ रवि काना की विवादित रिहाई के मामले में बड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है। विभागीय जांच में बांदा जेल के निलंबित जेल अधीक्षक, जेलर और डिप्टी जेलर को दोषी पाया गया है। डीआईजी जेल प्रयागराज रेंज राजेश श्रीवास्तव ने मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट जेल मुख्यालय भेज दी है। रिपोर्ट के आधार पर अब इन अफसरों के खिलाफ सख्त विभागीय दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया कि गैंगस्टर रवि काना को नोएडा जेल से बांदा जेल में स्थानांतरित किया गया था। 29 जनवरी को गौतमबुद्ध नगर के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने वसूली के एक मामले में बी-वारंट जारी कर आरोपी को तलब किया था। इसी दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसकी पेशी कराई गई, लेकिन उसी दिन देर शाम जेल प्रशासन ने रवि काना को रिहा कर दिया।

इस मामले के सामने आने के बाद न्यायालय ने कड़ी नाराजगी जताई थी। इसके बाद सबसे पहले जेलर विक्रम सिंह को निलंबित किया गया। फिर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम और डिप्टी जेलर निर्भय सिंह को भी निलंबित कर दिया गया था।

डीआईजी जेल प्रयागराज रेंज ने बताया कि विस्तृत विभागीय जांच में जेल अधीक्षक को पर्यवेक्षण में लापरवाही का दोषी पाया गया है, जबकि जेलर और डिप्टी जेलर को पूरी घटना का मुख्य जिम्मेदार माना गया है। जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है और इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यूपी दिवस में 16 विभागों के प्रशासनिक कार्य करने वाले 16कर्मचारियों को किया गया सम्मानित ये खबर भी पढ़े : यूपी दिवस में 16 विभागों के प्रशासनिक कार्य करने वाले 16कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

उधर, इस प्रकरण में बांदा पुलिस पहले ही संबंधित अफसरों के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी (SIT) भी अब शिकंजा कसने की तैयारी में है। एसआईटी द्वारा आरोपियों को नोटिस भेजकर बयान दर्ज किए जाएंगे और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, दोषी पाए गए जेल अफसरों पर कड़ी विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ अन्य कानूनी कदम भी उठाए जा सकते हैं।

Next Story