- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow : पुवायां में...
उत्तर प्रदेश
Lucknow : पुवायां में दुष्कर्म पीड़ित युवती ने खाया जहर ,नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक होटल में बुलाया
Tara Tandi
11 Jun 2024 1:43 PM IST

x
Lucknow लखनऊ : शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक ने लखनऊ ले जाकर एक होटल में दुष्कर्म किया। उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए। युवती ने कार्रवाई की मांग की तो पुवायां में जबरन राजीनामा लिखवा लिया गया। इससे आहत युवती ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
नौ जून को पुवायां के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को बताया था कि दो वर्ष पूर्व वह बहन के घर दिल्ली जा रही थी। रास्ते में खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से संपर्क हो गया। युवक ने खुद को कृषि विभाग में तैनात बताते हुए एक लाख रुपये में नौकरी दिलाने की बात कही थी।
फोटो वायरल करने दी धमकी
आरोप है कि तीन जून को युवक ने उसे लखनऊ के होटल में बुलाकर 50 हजार रुपये ले लिए और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। नशा हो जाने पर युवक ने उससे दुष्कर्म किया और फोटो भी बना लिए। धमकी दी कि कहीं भी शिकायत करने पर फोटो वायरल कर देगा।
युवती का आरोप है कि सोमवार को पुवायां में एक स्थान पर उससे जबरन समझौता लिखवा लिया गया। इससे परेशान होकर युवती ने मंगलवार सुबह घर में जहर खा लिया। जानकारी होने पर परिजन युवती को सीएचसी लाए। डॉक्टर ने युवती की हालत खतरे से बाहर बताई है, लेकिन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
TagsLucknow पुवायां दुष्कर्म पीड़ितयुवती खाया जहरनौकरी दिलानेझांसा देकर युवकहोटल बुलायाLucknow Puwaiyan rape victimgirl consumed poisonyouth called her to hotel by deceiving her to get a jobजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





