उत्तर प्रदेश

Lucknow: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म

Admindelhi1
10 March 2025 12:14 PM IST
Lucknow: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म
x
"आरोपी ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया"

लखनऊ: गुडंबा थाना क्षेत्र में एक अस्पताल कर्मी ने शादी का झांसा देकर युवती को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया।

18 फरवरी को पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जब उसने वीडियो वायरल करने की धमकी के खिलाफ आवाज उठाई, तो आरोपी के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की।

गुडंबा पुलिस ने शनिवार को आरोपी अरशद सिद्दीकी को मौर्या भट्टा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक अस्पताल में क्लर्क के पद पर कार्यरत था।

Next Story