- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: छह महीने से...
Lucknow: छह महीने से फरार दुष्कर्म के आरोपी ने आत्मसमर्पण किया

लखनऊ: दुष्कर्म के मामले में करीब छह महीने से फरार आरोपी ने पुलिस के दबाव में मंगलवार को वजीरगंज कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि पीड़िता ने 28 अगस्त 2024 को वजीरगंज कोतवाली में दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप था कि मोहम्मद नावेद ने उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और फिर दुष्कर्म किया। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो नावेद ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में छापेमारी की। बढ़ते दबाव के चलते आरोपी ने मंगलवार को आत्मसमर्पण कर दिया। मूल रूप से कानपुर नगर निवासी नावेद वर्तमान में उन्नाव के गंगाघाट शुक्लागंज में रहता था।हन चोरी के मामले में जेल जा चुका है।





