- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: रेलवे...
Lucknow: रेलवे चिकित्सालय ने आयोजित किया स्वास्थ्य और सेवा कार्यक्रम

लखनऊ: ऑल इण्डिया रेलवे मेन्स फेडरेषन एवं नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन के महामंत्री कामरेड षिव गोपाल मिश्र के 75वें जन्मोत्सव के अवसर पर आज उत्तर रेलवे मण्डल चिकित्सालय में एक स्वैच्छिक रक्तदान षिविर का आयोजन व रोगियों को फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। तत्पष्चात् चैधरी चरण सिंह सभागाार में एक व्याख्यान माला ‘‘श्रमिक हित में संघर्ष और समर्पण का 50 वर्षीय सफर’’ विषय पर आयोजित की गयी। व्याख्यान माला में उपस्थित विषिष्ट व्यक्तियों में उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेष ब्रजेष पाठक, पूर्व उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेष शर्मा, पूर्व सांसद डाॅ0 रीता बहुगुणा जोषी, सुनील कुमार वर्मा, मण्डल रेल प्रबन्धक/उत्तर रेलवे/लखनऊ मण्डल गौरव अग्रवाल, मण्डल रेल प्रबन्धक, पूर्वात्तर रेलवे, लखनऊ, हरि किषोर तिवारी, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उमा शंकर मिश्र, महामंत्री उत्तर प्रदेष हिन्द मजदूर सभा, शत्रुध्न यादव, महामंत्री कन्फेडरेषन व प्रवीणा सिंह, नेषनल वूमेन कन्वीनर/ए.आई.आर.एफ. के अलावा अनेक कर्मचारी संघों के वरिष्ठ नेता व विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कामरेड षिव गोपाल मिश्र जी के 50 वर्षीय टेªड यूनियन व श्रमिक हितों के लिए किये गये संघर्षों और समर्पण पर चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री माननीय ब्रजेष पाठक जी ने मिश्र जी को विभिन्न विचार धाराओं की यूनियनों का सर्वमान्य नेता व अपना अभिभावक बताया।
पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सांसद डाॅ दिनेष शर्मा जी ने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि षिव गोपाल मिश्र जी के नेतृत्व में सरकारी कर्मचारियों को गारन्टीड पेष्ंान के रूप में यू.पी.एस. हासिल हुई है और इसकी बची हुई कमियाँ भी अगर कोई दूर करा सकता है तो वह सिर्फ और सिर्फ ए.आई.आर.एफ. व एन.आर.एम.यू. ही करवा सकती है।
इस अवसर पर डाॅ रीता बहुगुणा जोषी पूर्व सांसद ने षिव गोपाल मिश्र जी को अपना भाई कहते हुए दो पीढ़ियों के पारिवारिक सम्बन्धों का जिक्र करते हुए कहा कि मिश्र जी अकेले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंनें अपने परिवार के तीन महत्वपूर्ण व्यक्तियों को खो करके भी रेलकर्मियों के हितों को प्राथमिकता दिया।
इस अवसर पर लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक श्री सुनील कुमार वर्मा जी ने कहा कि षिव गोपाल मिश्र जी के नेतृत्व में कर्मचारी पक्ष का रेलवे के आधुनिकीकरण एवं विकास में बहुत योगदान है। श्री गौरव अग्रवाल, मण्डल रेल प्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ ने अपने उद्बोधन में बीते दिनों की याद करते हुए अनेक रेल मंत्रियों के साथ षिव गोपाल मिश्र जी के वार्ता स्तर पर चर्चा करते हुए उन्हें एक आदर्ष नेता की संज्ञा दी।
व्याख्यान माला के अन्तिम सत्र में कामरेड हरि किषोर तिवारी, कामरेड उमा शंकर मिश्र, का. शत्रुध्न यादव, का. बसन्त चतुर्वेदी, श्रीमती प्रवीणा सिंह, का. आर.पी.सिंह, का. वी.के. मिश्र आदि ने भी का. षिव गोपाल मिश्र जी के 50 वर्षीय टेªड यूनियन कैरियर के अनेक अनसुने किस्सों का बयान किया व प्रतिकूल परिस्थितियों में भी संघर्षों का श्रमनायक बताया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्री षिव गोपाल मिश्र जी ने अपने 75 वर्षों के जीवन में 50 वर्ष के संघर्षों व आन्दोलनों की सफलता का श्रेय अपने यूनियन कार्यकर्ताओं विषेष युवाओं को दिया। उन्होंनें कहा कि अन्याय व शोषण के विरूद्ध ईमानदारी से लड़ते हुए उन्हें अपने जीवन के 75 वर्ष के सफर का पता ही नहीं चला।
कार्यक्रम का संचालन लखनऊ मण्डल के मण्डल मंत्री कामरेड आर0के0पाण्डेय ने किया व इस कार्यक्रम में लखनऊ मण्डल, कारखाना मण्डल, ब्रिज व लेखा मण्डल के सैकड़ो साथियों ने का. अनूप बाजपेई, कामरेड उपेन्द्र सिंह व का. शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन लखनऊ मण्डल के अध्यक्ष कामरेड विभूति मिश्रा व संयोजत्व कामरेड एस.यू.शाह ने किया।





