- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: राहुल गांधी...
Lucknow: राहुल गांधी रायबरेली दौरे पर, जनता संवाद प्रमुख एजेंडा

लखनऊ: सांसद राहुल गांधी 19 जनवरी को रायबरेली पहुंचेंगे और दो दिन तक जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। यह उनके रायबरेली से चुनाव जीतने के बाद पहला मौका होगा, जब वह सीधे गांव जाकर जनता के बीच चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं और कुशलक्षेम का हाल जानेंगे।
राहुल गांधी 19 जनवरी की शाम लखनऊ एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। रात 9:15 बजे गेस्ट हाउस में उनका स्वागत किया जाएगा। 20 जनवरी को सुबह नौ बजे से दस बजे तक वह गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों से बैठक करेंगे। इसके बाद 11:15 से 11:30 बजे तक सांसद निधि के तहत किए गए विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा।
दोपहर 11:45 से 12 बजे तक राहुल गांधी राजकीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 से 12:30 बजे तक पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर के घर का दौरा होगा। 1:45 बजे से 2:45 बजे तक रोहनिया ब्लॉक के उमरन गांव में चौपाल आयोजित की जाएगी, जिसमें मनरेगा और पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी।
राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान दिल्ली से आई सीआरपीएफ टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि दौरे के दौरान पूरी सुरक्षा सतर्कता और तैयारी की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार ने बताया कि राहुल गांधी 21 जनवरी की सुबह 8:10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विशेषज्ञों का मानना है कि राहुल गांधी का यह दौरा पंचायत चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ सीधे जनता से संवाद स्थापित करने के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।





