- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: कचहरी से बंदी...
Lucknow: कचहरी से बंदी फरार, लापरवाही पर दो कांस्टेबलों पर गिरी गाज

लखनऊ: कचहरी परिसर में 18 जून को पुलिस अभिरक्षा से बंदी मो. जैद के भागने के मामले में डीसीपी मुख्यालय ने अभिरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल फरीद अहमद और मुकीम को बर्खास्त कर दिया है। डीसीपी ने यह कार्रवाई एसीपी लाइन की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है।
डीसीपी मुख्यालय अनिल यादव ने बताया कि बंदी के भागने के मामले में एसीपी लाइन को जांच के आदेश दिए गए थे। जांच में इस बात का पता चला कि अभिरक्षा में लगे दोनों दोनों हेड कांस्टेबल फरीद और मुकीम कचहरी परिसर में बने लॉकअप से सुबह 11 बजे लेकर बंदी जैद को निकले थे।
इसके बाद शाम करीब साढ़े चार बजे दोनों ने इस बात की सूचना दी कि बंदी मो. जैद उनकी अभिरक्षा से भाग निकला। पांच घंटे तक वह लोग कहां थे, इसका पता नहीं चल सका है। सूत्रों की माने तो आरोपी सिपाहियों ने अपने मोबाइल से जैद की फोन पर बातचीत भी कराई थी। सिपाहियों का यह कृत्य उनकी लापरवाही उजागर करता है। डीसीपी ने बताया कि इसी के चलते दोनों सिपाहियों को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।





