उत्तर प्रदेश

Lucknow: अंसल सुशांत गोल्फ सिटी में आधारभूत ढांचे को नया स्वरूप देने की तैयारी

Admindelhi1
1 July 2026 1:35 PM IST
Lucknow: अंसल सुशांत गोल्फ सिटी में आधारभूत ढांचे को नया स्वरूप देने की तैयारी
x
"एलडीए के हाथ में आया अंसल सुशांत गोल्फ सिटी का विकास प्रबंधन"

लखनऊ: अंसल सुशांत गोल्फ सिटी के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब इस क्षेत्र के विकास और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी संभालेगा।

बताया गया कि इस संबंध में तैयार कार्ययोजना मंडलायुक्त के समक्ष प्रस्तुत की गई। योजना के तहत क्षेत्र में लंबे समय से लंबित आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाएगा।

प्रस्ताव के अनुसार कॉलोनी में सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा ड्रेनेज सिस्टम का विकास कराया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकें।

प्रशासन का कहना है कि योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा और आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत बनाया जाएगा। इससे अंसल सुशांत गोल्फ सिटी में रहने वाले हजारों लोगों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।

Next Story