उत्तर प्रदेश

Lucknow: यूपी के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शुरू होगा ‘प्रवीण’ प्रोजेक्ट

Admindelhi1
8 April 2025 1:18 PM IST
Lucknow: यूपी के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शुरू होगा ‘प्रवीण’ प्रोजेक्ट
x
"हर संस्थान में स्किल सेंटर अनिवार्य"

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की खास पहल ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ अब स्कूलों के बाद कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में भी शुरू की जाएगी. इस योजना का मकसद है कि छात्र पढ़ाई के साथ-साथ ऐसे स्किल्स (हुनर) भी सीखें जो उन्हें आगे चलकर नौकरी पाने या अपना काम शुरू करने में मदद करें.

क्या है प्रोजेक्ट प्रवीण?

‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ एक स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम है, जो अभी राज्य के सरकारी स्कूलों में चल रहा है. इसके तहत कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को हर दिन 90 मिनट की ट्रेनिंग दी जाती है. इसमें उन्हें जरूरी व्यावसायिक (वोकेशनल) स्किल्स सिखाए जाते हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और आगे चलकर रोजगार के लिए तैयार हों सकें.

कॉलेजों तक पहुंचेगा यह ट्रेनिंग प्रोग्राम

अब यही ट्रेनिंग प्रोग्राम राज्य के कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में भी शुरू किया जाएगा. इसके लिए जल्द ही उत्तर प्रदेश स्किल डेवलपमेंट मिशन और उच्च शिक्षा विभाग के बीच एक समझौता (MoU) साइन किया जाएगा.

Next Story