- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: रोजगार...
Lucknow: रोजगार सुरक्षा के लिए कुलियों का संगठन सक्रिय

लखनऊ: रेलवे कुलियों की लंबित विभिन्न मांगों पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव जॉय बनर्जी ने राष्ट्रीय कुली मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक राम सुरेश यादव एवं उनके पदाधिकारियों और कार्यकर्ता संग बैठक कर कुलियों की विभिन्न लंबित मांगों पर विचार विमर्श किया।
जिसमें देश के रेलवे स्टेशनों में कार्यरत कुलियों को सरकार द्वारा रेलवे में समायोजित किया जाए चूंकि भारतीय रेल के दिन प्रतिदिन आधुनिक कारण, प्लेटफार्म पर बैटरी कार द्वारा पैसेंजर के साथ साथ उनका लगेज रेल कोच तक ले जाना जिस कारण देश के रेलवे स्टेशनों पर काम न के बराबर हो गया जिस कारण कुलियों की दशा दयनीय हो चुकी है और परिवार के भरण पोषण नहीं कर पा रहे है।
राष्ट्रीय महासचिव जॉय बनर्जी ने कहा कि उनकी उक्त मांगों को राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार उपेन्द्र कुशवाहा के माध्यम से आगामी बजट सत्र में रखा जाएगा और कुलियों को समायोजन हेतु पुर जोर लगाया जाएगा। दिल्ली के केंद्रीय कार्यालय से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पृथ्वीराज यादव भी बैठक में वर्चुअली जुड़े उन्होंने कहा कि रेल में समायोजन हेतु रेल मंत्री से समय लेकर एक प्रतिनिधि मंडल उनसे मिलेगा।





