उत्तर प्रदेश

Lucknow: पुलिस ने अपहरण केस में दिखाई फुर्ती, दोनों बच्चे बरामद

Admindelhi1
13 Sept 2025 12:04 PM IST
Lucknow: पुलिस ने अपहरण केस में दिखाई फुर्ती, दोनों बच्चे बरामद
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र में गुरुवार को अपहृत हुए दो छात्रों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लखीमपुर खीरी से शुक्रवार काे सकुशल बरामद कर लिया है। एक अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसने 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

सहायक पुलिस आयुक्त अभय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि बीजी कॉलोनी के रामलीला मैदान दो नाबालिग बच्चे अर्जुन सिंह (12) और प्रद्युमन यादव (8) का गुरुवार को अपहरण हो गया था। शुक्रवार को अपहरणकर्ता ने अर्जुन के पिता बाइक मैकेनिक संजय सिंह से बच्चों की सलामती के लिए दस लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस की पांच टीमें लगाई गई।

पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज करके शुक्रवार देरशाम को दोनों बच्चों को लखीमपुर के गोला गोकरननाथ इलाके से सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी अपहृकरणकर्ता मूलरूप से सीतापुर और हालपता आलमबाग पटेलनगर निवासी विजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह कक्षा दस का छात्र है और रुपये के लालच में आकर बच्चों को अपने साथ लेकर गया था।

श्री सिंह ने बताया कि अर्जुन सिंह ​के पिता संजय सिंह (बाइक मैकेनिक) और प्रद्युम्न यादव के पिता संजय यादव, जो ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। सकुशल बच्चों को बरामदगी के बाद परिजनों ने पुलिस का आभार प्रकट किया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Story