उत्तर प्रदेश

Lucknow: नए साल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पुलिस सतर्क

Admindelhi1
29 Dec 2025 1:36 PM IST
Lucknow: नए साल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पुलिस सतर्क
x

लखनऊ: नववर्ष के आगमन के साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों काशी विश्वनाथ मंदिर, राम जन्मभूमि, मथुरा और वृंदावन में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध

भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस, पीएसी और होमगार्ड की अतिरिक्त तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है, वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।

वृंदावन में भीड़ नियंत्रण के चलते 2 जनवरी तक बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

काशी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 3 जनवरी तक स्पर्श दर्शन बंद कर दिया गया है। इस दौरान भक्तों को केवल झांकी दर्शन कराए जा रहे हैं।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे संयम बनाए रखें, नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि नववर्ष का यह पर्व सभी के लिए सुरक्षित और शांतिपूर्ण बना रहे।

Next Story