उत्तर प्रदेश

लखनऊ: पुलिस ने अवैध असलहा से फायरिंग करने वाले दो युवक को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
9 April 2022 8:40 PM IST
लखनऊ: पुलिस ने अवैध असलहा से फायरिंग करने वाले दो युवक को किया गिरफ्तार
x

सिटी क्राइम न्यूज़: सरेराह जन्मदिन पार्टी मनाने के दौरान अवैध असलहे से फायरिंग करना दो युवकों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया में सार्वजनिक हुए वीडियो के आधार पर सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों में एक समाजवादी पार्टी का पूर्व सचिव रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था, जो गुरुवार की रात का है। इसमें कुछ लड़के जन्मदिन की पार्टी मना रहे हैं। इस दौरान अवैध असलहे से फायरिंग की गई थी।

इस बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार को विभूतिखंड निवासी प्रॉपर्टी डीलर मनीष तिवारी और राजाजीपुरम निवासी नीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से अवैध पिस्तौल बरामद हुई है।

Next Story