- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: पुलिस ने बेटी...
Lucknow: पुलिस ने बेटी की हत्या के आरोप में मां-बाप को दबोचा

लखनऊ: जिला बागपत में ऑनर किलिंग की एक हॉरर घटना सामने आई है। संजीव ने अपनी 21 साल की बेटी शिवानी की हत्या करके, यमुना नदी में उसकी अस्थियां बहा दीं। शिवानी के प्रेमी अंकित प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के माता-पिता, भाई और फुफेरी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में संजीव ने बेटी की हत्या की बात स्वीकार ली है।
लुहारी गांव के निवासी संजीव की छह बच्चे हैं। दो बेटे और चार बेटियां। शिवानी पांचवें नंबर की थी। वह अपने पड़ोसी अंकित प्रजापति से प्रेम करती थीं। अंकित दूसरी जाति के हैं। शिवानी उससे शादी करने की जिद पकड़े थी।संजीव ने कहा कि कई बार बेटी को समझाया कि अंकित से शादी नहीं हो सकती। लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थी। दूसरे जाति के लड़का जो उनका पड़ोसी है-उससे बेटी की शादी करते तो समाज में बदनाम होती, इसलिए शिवानी को मार डाला।
बताते हैं कि अंकित के साथ शादी को लेकर शिवानी कई बार घर में झगड़ा कर चुकी थी। इसके विरोध में घरवाले शिवानी के साथ मारपीट करते। इसके बावजूद शिवानी और अंकित फोन पर बातचीत करते रहे। संजीव ने पूछताद में बताया कि मंगलवार की रात भी अंकित को लेकर ही शिवानी ने घर में विवाद किया। घरवालों की सहमित के बगैर वह अंकित से कोर्ट मैरिज करने की जिद पर अड़ गई। उसकी बातों पर गुस्सा आ गया। रात में गला दबाकर शिवानी की हत्या कर दी।
उसका अंतिम संस्कार करके, अस्थियां यमुना नदी में बहा दीं। गांव में चर्चा के बाद संजीव, अपनी पत्नि और बेटे रवि व फुफेरी बहन के साथ फरार हो गए। उधर, प्रेमिका की हत्या से आह्त प्रेमी अंकित प्रजापति पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताने के बाद शिवानी की हत्या के मामले में उनके माता-पिता, भाई और फुफेरी बहन के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने शिवानी हत्याकांड की रिपोर्ट दर्ज कर, पिता संजीव को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ में संजीव ने बेटी की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। हत्या में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उधर, इस घटना से गांव वाले सन्न है। एक 21 साल की लड़की, जो दूसरी जाति के युवक अंकित के साथ शादी करना चाहती थी। उसके पिता ने अपने झूठे सम्मान के लिए बेटी को मौत के घाट उतार दिया। गांव के कई लोग इससे हैरान है।





