उत्तर प्रदेश

लखनऊ: अभियान चलाकर पांच स्टंटबाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 12 कब्जे में

Admin Delhi 1
25 April 2022 1:57 PM GMT
लखनऊ: अभियान चलाकर  पांच स्टंटबाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 12 कब्जे में
x

सिटी क्राइम न्यूज़: हजरतगंज पुलिस ने अभियान चलाते हुए लोहिया पथ पर स्टंटबाजी कर रहे पांच स्टंटबाजों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 12 दो पहिया वाहनों को भी कब्जे में लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने सोमवार को यह बताया कि हजरतगंज के लोहिया पथ और आसपास के इलाकों में लगातार स्टंटबाजों की शिकायतें मिल रही थी। इन तमाम शिकायतों को गंभीरता से लेने के बाद इनके खिलाफ अभियान चलाया गया। इसी के तहत पुलिस की टीमों ने पांच स्टंटबाजों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त सलमान, फैजान, मो. नसीम, मो.तौफीक, मो. सादिक के पास की निशानदेही पर 12 दो पहिया वाहन बरामद हुआ है, जिसमें मोटर साइकिल और स्कूटी शामिल है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शेष अन्य स्टंटबाजों को चिन्हित किया जा रहा है। शीघ्र ही उन लोगों का भी पता लगाकर कठोर कार्रवाई की जायेगी।

Next Story