उत्तर प्रदेश

Lucknow: BBAU में प्लेसमेंट ड्राइव: अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ छात्रों को मिलेगा दोहरा फायदा"

Admindelhi1
22 April 2025 11:54 AM IST
Lucknow: BBAU में प्लेसमेंट ड्राइव: अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ छात्रों को मिलेगा दोहरा फायदा
x
इंटर्नशिप के साथ प्लेसमेंट का भी मिलेगा छात्रों को लाभ

लखनऊ: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रों का इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के लिए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियां सामने आ रही हैं। जो कि छात्र-छात्राओं के इंटर्नशिप का अवसर दे रही हैं, इस दौरान वह विद्यार्थियों को उचित पारिश्रमिक भी देंगी। अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को नौकरी का अवसर भी उपलब्ध कराएंगी। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से प्लेसमेंट सेल की ओर से छात्रों को अभियान में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

नई दिल्ली स्थित कागनीजेन इनोवेशन कंपनी ने साल 2026 में उत्तीर्ण होकर निकले बीबीए, एमबीए और बीकॉम छात्रों के लिए मार्केटिंग इंटर्नशिप का अवसर उपलब्ध कराया है। जिसके लिए छात्रों से ऑनलाइन आवेदन लिए गए हैं। इसी तरह वित्तीय मामलो की विशेषज्ञ कहे जानी वाली कंपनी इंसप्लोर कंसलटेंट प्राईवेट लिमिटेड ने छात्र-छात्राओं के इंटर्नशिप और जॉब ऑफर के लिए अभियान चलाया है। जबकि स्नातक और परास्नातक छात्रों को वाल्यूम नाइन कंपनी अवसर दे रही है। ज्यादातर कंपनियां डेढ़ से दो माह तक छात्रों को इंटर्नशिप का अवसर देंगी। इस दौरान उनको उचित पारिश्रमिक देने के साथ ही अच्छा प्रदर्शन करने पर स्थायी नौकरी का भी अवसर देंगी।

ये कंपनियां दे रहीं ऑफर: कागनीजेन इनोवेशन कंपनी, इंसप्लोर कंसलटेंट प्राईवेट लिमिटेड, जीलहॉक कंपनी, वाल्यूम नाइन कंपनी, नेटवर्क 18 कंपनियां आर्थिक सलाहकार से लेकर विडियो संपादन, मानव संसाधन तक में छात्रों को अवसर उपलब्ध करा रही हैं।

विश्वविद्यालय का प्रयास है कि अधिक से अधिक छात्रों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। जल्दी ही कुछ और व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे।

Next Story