उत्तर प्रदेश

Lucknow: महिला पुलिसकर्मियों का प्रतिशत यूपी में बढ़ा

Admindelhi1
9 Jan 2026 1:01 PM IST
Lucknow: महिला पुलिसकर्मियों का प्रतिशत यूपी में बढ़ा
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस में महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2017 में प्रदेश पुलिस में करीब 10,000 महिला कर्मी थीं, जो अब बढ़कर 44,000 हो गई हैं।इस वर्ष होने वाली 32,679 सिपाही भर्ती में लगभग 4,500 महिलाएं सिपाही पदों पर और करीब 1,000 महिलाएं उपनिरीक्षक पदों पर चुनी जाएंगी। इसके साथ ही इस वर्ष के अंत तक प्रदेश में कुल महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 50,000 से अधिक होने की संभावना है।

बीते वर्ष हुई 60,244 सिपाही भर्ती में भी 12,000 से अधिक महिलाओं का चयन किया गया था। वर्तमान भर्ती में नागरिक पुलिस में 2,000 से अधिक और पीएसी में 2,282 महिला सिपाहियों की भर्ती होगी। इसके अलावा 108 महिला जेल वार्डर और उपनिरीक्षक पदों पर भी महिलाओं का चयन किया जाएगा।

यदि राज्यों के पुलिस बल में महिलाओं की हिस्सेदारी की बात करें तो लद्दाख में यह सबसे अधिक (28.3 प्रतिशत) है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़ और बिहार में क्रमशः 21.7, 21.6 और 21.2 प्रतिशत महिलाएं हैं। सबसे कम हिस्सेदारी जम्मू-कश्मीर (3.2 प्रतिशत), त्रिपुरा (5.29 प्रतिशत) और मेघालय (5.9 प्रतिशत) में है।उत्तर प्रदेश पुलिस में महिलाओं की बढ़ती संख्या यह दिखाती है कि महिला शक्ति अब पुलिस बल में मजबूत भूमिका निभा रही है।

Next Story