उत्तर प्रदेश

Lucknow: 7वें वेतन आयोग के तहत पेंशन में सुधार

Admindelhi1
12 May 2025 8:10 PM IST
Lucknow: 7वें वेतन आयोग के तहत पेंशन में सुधार
x
"रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी राहत"

लखनऊ: राज्य सरकार उत्तर प्रदेश में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्यों का वेतन और रिटायर हो चुके सदस्यों को सातवें वेतन आयोग के बराबर पेंशन देने का विचार कर रही है। इस प्रस्ताव को लेकर शासन स्तर मंथन चल रहा है।

दरअसल, उप्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्यों को लगभग 1.48 लाख रुपये वेतन मिलता है, जबकि लोक सेवा आयोग के सदस्यों को सवा दो लाख के आसपास वेतन मिलता है। इसीलिए उप्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य चाहते हैं कि उनका वेतन भी बढ़ा दिया जाए। इसको लेकर आयोग शासन से पहले भी अनुरोध कर चुका है। शासन स्तर पर इसी प्रस्ताव पर विमर्श चल रहा है, सहमति बनी तो मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा।

Next Story