उत्तर प्रदेश

लखनऊ : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

Bhumika Sahu
15 Aug 2022 11:19 AM GMT
लखनऊ : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया
x
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

लखनऊ। राजधानी के तमाम स्कूलों में 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में आम्रपाली योजना स्थित भविष्य एकेडमी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस काफी हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

बता दें कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर बच्चे सुबह से उत्साहित थे। सुबह 8:30 पर स्कूल की सह प्रधानाचार्या मनीषा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद यूकेजी के नौनिहालों ने "नन्हा-मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं'' पर प्रस्तुति देकर शिक्षकों और अभिभावकों को आश्चर्यचकित कर दिया। क्लास टीचर विभा शुक्ला का अहम योगदान था।
इसके बाद बच्चों ने ''देश रंगीला" पर नृत्य का अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इसी बीच कार्यक्रम में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई और छात्र-छात्राओं का पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रबंधक अशीष सिंह समेत रूबीना, रचना, फारिया, आबिदा, आभा, मनीषा, वर्णिका और विघ्नेश दुबे मौजूद थे।


Next Story