उत्तर प्रदेश

Lucknow: कैंसर वार्ड के ओटी से मरीज गिरा, अस्पताल में हड़कंप

Admindelhi1
28 Jun 2025 12:36 PM IST
Lucknow: कैंसर वार्ड के ओटी से मरीज गिरा, अस्पताल में हड़कंप
x

लखनऊ: लखनऊ में शुक्रवार की शाम को कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में ओटी ब्लॉक की छत से गिरकर कैंसर पीड़ित मरीज दादूराम (45) की मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस के मुताबिक, कैंसर पीड़ित मरीज दादूराम बांदा जिले ग्राम महुटा थाना अतरा का रहने वाला था। परिजन उन्हें इलाज के लिए यहां लेकर आए थे।

प्रथम दृष्टया मृतक के परिजनों ने बताया कि दादूराम को कभी-कभी दौरा भी आता था। दादूराम जो कि कैंसर से पीड़ित थे, उनको पीजीआई ट्रामा सेंटर से कल्याण सिंह कैंसर संस्थान भेजा गया था। आज शाम को वह ओटी ब्लॉक की छत से गिर गए जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Next Story