उत्तर प्रदेश

Lucknow: इंदिरानगर में पंख करियर मेला, विभिन्न संस्थानों ने लगाए स्टॉल

Admindelhi1
13 Nov 2025 9:28 AM IST
Lucknow: इंदिरानगर में पंख करियर मेला, विभिन्न संस्थानों ने लगाए स्टॉल
x

लखनऊ: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इंदिरानगर में बुधवार को आयोजित पंख करियर मेले में छात्राओं को मेडिकल और इंजीनियरिंग, डिजिटल मार्केटिंग, पर्यटन, नर्सिंग, फार्मेसी, टेक्नीशियन और औद्योगिक इकाइयों में रोजगार पाने के अवसर बताए गए।

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने करियर मेले का उद्घाटन किया। स्कूल की प्रधानाचार्य के निर्देशन में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने छात्राओं को डिजिटल मार्केटिंग एवं विकास से जुड़े रोजगारों की जानकारी साझा की। छात्राओं को रोजगार परक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग ,डी फार्मा, लैब टेक्नीशियन के पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। आईसीयू रोजगार से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रम साझा किये।

डॉ. दिनेश कुमार ने छात्राओं से कहा कि तकनीकी युग में प्राप्त ज्ञान का पूरा उपयोग करें। करियर के शिखर पर पहुंच कर नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि अभावों में ही प्रतिभाएं पलती हैं, इसलिए परिस्थितियां जो भी हों वे सब कुछ हासिल कर सकती हैं। इस मौके पर शिक्षिका पूनम ओझा, अभिभावक समेत अन्य मौजूद रहे।

Next Story